Tips to crack Govt. Competitive exam in hindi

भारतीय रेलवे ने हाल ही में बम्पर वेकेंसी निकाली हैं। लगभग 90 हजार विभिन्न पदों पर भर्ती होनी है। लोगों ने बड़ी तादाद में इन पदों के लिए आवेदन किए हैं और हाल में दी गई छूटों के कारण रिक्तियों के लिए काफी अधिक तादाद में आवेदन आने की सम्भावना है।विदित हो की इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन 4 वर्षों के पश्चात हो रहा है और आगे यह भर्ती आएगी यह कह सकना मुश्किल है।
ऐसे में आवेदन करने वाले सभी छात्रों की कोशिश इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की होनी चाहिए। पर सफलता उसी को मिलेगी जो कठोर परिश्रम के द्वारा अध्ययन कर प्रश्नपत्र को सटीक तरीके से हल करने में सक्षम होगा। इसी तथ्य को स्मरण रखते हुए आज हम रेलवे परीक्षा के लिए रीजनिंग/जनरल इंटेलीजेंस की तैयारी कैसे की जाए पर आपका ध्यान आकृष्ट करेंगे।
क्या आप रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं ?
अभ्यर्थी के मन में परीक्षा की तैयारी को लेकर कई सवाल सहज रूप में उठते ही होंगे।


 आइये उन प्रश्नों को जानते हैं जो आमतौर पर हर उम्मीदवार के मन में उठते हैं:-
# रेलवे परीक्षा के लिए रीजनिंग/जनरल इंटेलीजेंस सेक्शन की तैयारी कैसे करें?
# क्या मैं रेलवे परीक्षा के लिए रीजनिंग/जनरल इंटेलीजेंस सेक्शन की सब्जेक्ट-वाइज़ तैयारी कर सकता हूं?
# रीजनिंग/जनरल इंटेलीजेंस सेक्शन में कौन-सा टॉपिक सबसे सरल है?
# मुझे रीजनिंग/जनरल इंटेलीजेंस सेक्शन को कितना अपना समय समर्पित करना चाहिए?
अगर आप प्रश्न को समझने में सक्षम होंगे तो रीज़निंग एबिलिटी के प्रश्नों को हल करना रोमांचक होता है। आइये अब हम आपको रीज़निंग एबिलिटी के महत्वपूर्ण टॉपिक्स के बारे में बताते हैं।

Railway Recruitment Exam-2018 महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स:-
अनुरूपता, वर्णानुक्रमानुसार और संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय संक्रियाएं, संबंध (ब्लड रिलेशन), प्रतीकों द्वारा प्रस्तुति (सिलोगिजम), जंबलिंग, वेन आरेख, डाटा इंटरप्रिटेशन और दक्षता, निष्कर्ष और निर्णय लेना (डिसीजन मेकिंग), समानताएं और अंतर, विश्लेष्णात्मक तर्कशक्ति, वर्गीकरण, दिशाएं, कथन-तर्क और धारणाएं आदि।


निम्नलिखित बिंदु आपको रेलवे रीज़निंग की परीक्षा में बेहतर स्कोर करने में सहायक होंगे-
1. प्राथमिकता की सूची बनाएं
2. सबसे पहले, सिद्धांतों पर ध्यान दें
3. रीज़निंग और जनरल इंटेलीजेंस में क्वॉन्टिटेटिव विषय
4. अपनी शब्दावली बढ़ाएं
5. कोडिंग-डीकोडिंग प्रश्नों की ओर विशेष ध्यान दें
6. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
7. नियमित रूप से अपने प्रदर्शन की समीक्षा करें



. तो चलिए बताते हैं कि रेलवे ग्रुप डी के एग्जाम की तैयारी कैसे करे -
1 - किसी भी पेपर में आपको असाल्ट पेपर बहुत हेल्प करेगी अगर आप पिछले साल या पिछली बार हुए रेलवे ग्रुप डी के क्वेस्चन पेपर देख सकते हैं इससे आपको बहुत हेल्प होगी और अगर आपको असाल्ट पेपर आस पास नही मिलता तो आप ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

2 - सामान्य ज्ञान आपकि बहुत मदद करेगी अगर आप सामान्य ज्ञान नही पड़ते तो पड़ना शुरू कर दे क्योकि ये बहुत जरूरी हैं। सामान्य ज्ञान का सबसे अच्छा सोर्स टीवी और समाचार पत्र ही हो सकता हैं। टीवी में समाचार चैंनल देखे.

3 - तार्किक प्रश्न में आप ज्यादा ध्यान दे सकते हैं क्योंकि तार्किक ज्ञान से आपकि दिमाग की सकती बहुत ही ज्यादा विस्तार होगी तार्किक प्रश्न बहुत टेढ़े मेढे रहते हैं। अगर आप इसे समझ गए तो इसे हाल करना में आपको बहुत मजा आएगा.

4 - मॉडल प्रश्न पत्र आपकि असीमित हेल्प करेगी कययक़ी मॉडल प्रश्न में से क़वेस्चन आने की संभावना बहुत ज्यादा होती हैं। आप अपडेटेड मॉडल प्रश्न पत्र लेकर अवश्य पढ़ें.

5 - ग्रुप स्टडी करने से भी आपकी हेल्प बहुत होगी क्योंकि मन में जो भी प्रश्न होती हैं उसे आप एक दूसरे के साथ डिस्कस करके हल कर सकते हैं। ग्रुप स्टडी हम स्कूल से चालू कर देते हैं। और ये रेलवे में भी बहुत हेल्प करेगी आप तीन चार दोस्त एक साथ बैठकर पड़ सकते हैं।
6 - अंतिम में ये की आप रेलवे के परीक्षा का पैटर्न जरूर जान सकते हैं। एग्जाम का पैटर्न जानना बेहद जरूरी हैं। पैटर्न जानने से बहुत हेल्प होगी।
अच्छी तरह से जमकर तैयारी करे क्योंकि इस बार कॉम्पटीशन हाई है। और आपके पास मेहनत करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नही है।


जानिए क्या क्या पढ़ना है
चलिये अब बताते है कि आपसे कहाँ कहाँ से प्रश्न पूछा जायेगा और क्या आपको पढ़ना है। दोस्तों रेलवे में पास होने के लिए आपको मैथ, साइंस, सोशल साइंस, जनरल इंटलीजेंस, रीजनिंग, करंट अफेयर से जुड़ी सभी जरूरी सवाल को Solve करना होगा। और आपको बता दू की ज्यादा से ज्यादा Nine Class और Ten Class को किताबो को पढ़े।
आगे की सारी उपडेट पाने के लिए हमे फॉलो करे यदि सबसे पहले सारी उपडेट चाहिए तो आप हमारी वेबसाइट पर भी आ सकते है।
1. सबसे पहले वो टॉपिक पर ध्यान दे जो पिछले साल एग्जाम में आए थे।

2. हमेशा अपनी एग्जाम की तैयारी अपने बनाये नोट्स से करे क्यूंकि सभी बुक्स एक दिन में पड़ना असंभव है।

3. जिस भी वक्त आप याद करे तो पूरी एकाग्रता से करें।

4. हमेशा एकांत में याद करे क्यूंकि एकांत में याद बहुत जल्दी होता हैं।

5. पिछले पांच सालों के पेपर को देख ले , इससे एग्जाम में बहुत मदद होती है।

6. सुबह जल्दी उठ कर पढ़े न की रात में देर तक जाग कर।

7. अपने बड़ो से सलाह लेना न भूले क्यूंकि वो भी आपसे पहले एग्जाम दे चुके है।

(1)-पढ़ने की जगह पर आसपास का वातावरण सुंदर एवं स्वच्छ हो।

(2)-तैयारी के दौरान पिछले वर्षों में आए प्रश्न जरूर देखें

(3)-पढ़ाई के दौरान ब्रेक लें और अपना पसंदीदा म्यूजिक सुने

(4)-परीक्षा में गणित के विषय कि ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें।
(5)-जिन विषय में आप कमजोर है उसे विषय की प्रैक्टिस अधिक करें।
(6)-जब भी पढ़े हर विषय का टाइम मैनेजमेंट निश्चित करे

(7)-जब भी पढ़े कुर्सी और मेज का ही प्रयोग करें

क्या आपकी परीक्षा है, जिसमे आप अच्छे अंक हासिल करना चाहते है? क्या आप परीक्षा में बेहतर करना चाहते है और अपने 'ग्रेड्स' में सुधार लाना चाहते है? कई सारे ऐसे बढ़िया तरीके है, जिससे आप परीक्षा में काफी अच्छे अंक हासिल कर सकते है। ये लेख आपको परीक्षा में अभ्यास और अच्छे अंक हासिल करने के लिए मदद करेगा, तो इसको ध्यानपूर्वक पढियेगा।
1.कक्षा में ध्यान दीजिए
कक्षा में ध्यान दीजिए और सबसे महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान केंद्रित करें, जिससे आप परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते है। कक्षा में अपने दिमाग़ को केंद्रित करें, जिससे आप महत्वपूर्ण विषय नही छोड़ पाएंगे।

2.बनाये अच्छे 'नोट्स'
अगर आप बड़ी आसानी से पढ़ना चाहते है, तो यह काफी महत्वपूर्ण है। इससे आप बड़ी आसानी से कोई भी विषय याद रख सकते है। इसके अलावा परीक्षा के समय मे पढ़ने में भी आसानी हो जाती है।

3.अपना 'होमवर्क' करे
घर मे 'होमवर्क' करते समय आप जब पढ़ते है, तब आप काफी कुछ आत्मसात कर लेते है। इसकी मदद से परीक्षा में याद करने के लिए आसानी हो जाती है। 'होमवर्क' का काफी हिस्सा परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसलिए थोड़ा बहोत समय 'होमवर्क' के लिए निकालिये।

4.याद रखने के लिए अपनाईये ये तरीके

पहला तरीका- अगर आप बहोत सारे शब्द याद रखना चाहते है, फिर आप कुछ ऐसा वाक्य बनाइये जिसमे आपके मुख्य सभी शब्द समावेश होंगे। इसमे आप अपने हिसाब से वाक्य बना सकते है, जिसकी बदौलत आप बड़ी आसानी से कोई भी शब्द याद कर सकते है।

दूसरा तरीका- अगर आप कोई भी बड़े अंक याद करना चाहते है, तो आप इसको छोटे हिस्सो में बाट सकते है। जैसे कि कोई भी तारीख आप याद रखना चाहते है, तो आप '15 अप्रैल 1966' की जगह सीधे '15-10-66' से बड़ी आसानी से याद कर पाएंगे।

5.कीजिए कसौटी परीक्षा का अभ्यास
आप अपने शिक्षक की मदद से या 'ऑनलाइन टेस्ट' से परीक्षा के पूर्व अभ्यास कर सकते है, जो कि अंतिम परीक्षा में आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। इसकी बदौलत आपको परीक्षा में किस तरह के के सवाल आते है और किस विषय पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना है इसका अनुमान लगा पाएंगे।

1- पढ़ाई के लिए एकांत स्थान चुने - काफी छात्र की यह समस्या है की वो लोग कहीं भी पढ़ने बैठ जाते हैं और फिर काफी समय पढ़ने के बाद भी वो एक अध्याय तक समाप्त नहीं कर पाते हैं| ऐसे में आपको चाहिए की कोई एकांत स्थान चुनें और तैयारी में लग जायें| आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे|

2- सिर्फ एक दिशा में ध्यान केंद्रित करें- कई बार हम लोग चारों तरफ दिमाग दौड़ाते हैं, ऐसे करने से आप अपनी उलझन बढ़ा रहे हैं| और अगर आप ऐसा करते हैं तो कभी भी पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा सकते| आपको करना यह है की सभी बातों को भूल कर सिर्फ एक लक्ष्य बनायें की, आपको इतना समय सिर्फ अध्ययन पर ध्यान देना है|

3- प्राणायाम की आदत बनायें- जब भी पढ़ने बैठे, उससे कुछ समय पहले तीन चार बार प्राणायाम करें| जिससे आपके मस्तिष्क को ताजी मिलेगी और आपका मस्तिष्क पढ़ाई के लिए खाली हो जायेगा| यही प्रक्रिया पढ़ाई के बीच में भी अपनायें ताकि पढ़ाई में ध्यान लगा रहे|

4- मोबाइल फोन से दूरी बनायें- सोशल मीडिया की वजह से अधिकतर छात्र अपनी पढ़ाई ठीक से नहीं करते हैं| यही एक मुख्य कारण है की युवा अपने लक्ष्य से भटक गए हैं और सारा दिन फालतू के साइट पर समय बर्बाद करते हैं| जितनी हो सके मोबाइल को खुद से दूरी रखें और ध्यान लगाकर पढ़ाई करें|

ये पोस्ट उन्हीं बातों से सम्बन्धित है जो कि इन विद्यर्थियों का सही तरीके से मार्गदर्शन करेगा। तो दोस्तो चलिए आगे बढ़ते है और जानते है कि इस दौरान हम अपने आप को शांत कैसे रख सकते है क्योंकि बिना शांति और ध्यान के हम किसी भी कार्य को पूरा करने में असफल होते है। तो जानिए इसके लिए हमें किन बातों का ध्यान रखना होगा।

परीक्षा के दौरान आस पास का माहौल:
दोस्तो यह एक बहुत बड़ा कारक है जिसपर विद्यार्थियो के कड़ी मेहनत का परिणाम निर्भर होता है। हम अक्सर देखते है कि अच्छे खासे पढ़ने वाले व्यक्ति भी कभी कभी परीक्षा में असफल हो जाते है, जिसका मुख्य कारण यही होता है। तो इसके लिए हमें चाहिए कि आस पास का माहौल शांत और खुशियों भरा रखे। जैसे उन दिनों विद्यार्थियों को ये ना लगे कि उनपर किसी प्रकार का दबाव है उन्हें पूरी छूट दे वो करने के लिए जिनसे वो खुश होते हो परन्तु इसके साथ ही ये भी ध्यान रखे की उन्हें पढ़ने का उचित वक़्त मिल रहा हो।

विद्यार्थियों को चाहिए कि वे कोई तनाव ना ले:
अक्सर हम अपने आस पास यह देखते हैं कि परीक्षार्थी इस दौरान कुछ विशेष ही तनाव अपने ऊपर ले लेते है, जैसे कि यह उन पर बोझ है। तो उन्हें यह चाहिए कि ऐसा कुछ ना सोचे और बाकी दिनों की तरह आपने पूरे साल भर में जितना पढ़ा उसका पुनर्जीवित करें और ये ना सोचे कि मैं असफल हो जाऊंगा, बस स्वयं पर विश्वास रखे तो आप निश्चय ही सफल होंगे क्योंकि आपकी पूरे साल की मेहनत जरूर रंग लाएगी।

आम दिनों की तरह ही परीक्षा के दिनों को भी समझे:
दोस्तो हमने ऐसा भी देखा है कि कुछ लोग परीक्षा को पूरी तरह गंभीरता से ले लेते हैं और उनकी दैनिक दिनचर्या आम दिनों से अलग होकर बदल जाती है। और वे रातों रात पढ़ने की होड़ में लग जाते हैं और कुछ की तो इससे तबियत भी खराब होने लगती है। दोस्तो पढ़ने के साथ साथ हमारा सोना भी जरूरी है, क्योंकि यही वो अवस्था है जिसमे शरीर अपने आप की सही तरह से मरम्मत करता है। तो उनके लिए यही अच्छा है कि वे समय समय पर भोजन और नींद लें ताकि आप परीक्षा के लिए सही तरीके से तैयार रहे।

अपने आप को एक कमरे में बांध के ना रखे:
दोस्तो हम यह सभी जगह देखते है विद्यार्थी अपनी परीक्षा के दौरान अपने आप को एक कमरे में बन्द कर लेते हैं जो कि उनके मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। अक्सर उन पर इतना तनाव बढ़ जाता है कि उन्हें ऐसा करना पड़ता है, तो उनके अभिभावकों को यह चाहिए कि ऐसे में उनका ख्याल रखें और उन्हें खेलने और खाने के लिए पर्याप्त समय दे। क्योंकि स्वस्थ दिमाग के लिए स्वस्थ भोजन और स्वस्थ पर्यावरण भी जरूरी है।



कभी ये ना सोचे कि उनकी परीक्षा कैसी जाएगी:
हम इंसानों की सबसे बड़ी गलती यही प्रतीत होती है कि हम किसी भी कार्य को पूर्ण करने के पहले उसका परिणाम सोचने में लग जाते हैं। हालांकि ऐसा करना नहीं चाहिए, क्योंकि हो सकता है इससे आप डिप्रेस्ड हो जाएं और आपका परिणाम सोचने से भी खराब हो जाए। तो आपको चाहिए कि आप इसकी विशेष चिंता ना करे और स्वयं को यही समझाए कि सब ठीक होगा और आप सफल हो जाएंगे।

विद्यार्थी स्वयं पर रखे पूरा विश्वास:
परीक्षा के दौरान विद्यार्थी को चाहिए कि वे इस दौरान स्वयं पर विश्वास रखें क्योंकि अगर उन्होंने सही तरह से पूरे वर्ष की पढ़ाई पूरी की होगी तो उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। वे बस बेकार की सोच को बढ़ावा देने में लगे हुए रहते हैं। बस यही सोचे कि मै सफल हो जाऊंगा और इस दौरान समय समय पर खाना, नींद और मनोरंजन करते रहें। क्योंकि ये सभी आपकी सफलता प्राप्त करने में आपकी मदद करेंगे।

1. जब दिल हो तभी पढ़ाई करें
एक बड़ी गलती जो लोग परीक्षा के समय करते हैं, वे किसी भी समय परीक्षा के डर मात्र से घबरा कर किताबें खोलकर बैठ जाते हैं. उनका दिल इस काम के लिए राजी नहीं होता लेकिन फिर भी वे दिल की न सुनकर डर की सुनते हैं. मेरी सलाह है कि आप इस चीज से बचें. जब दिल करे तभी किताब के साथ दोस्ती करें. इससे न सिर्फ आपको चीजें समझ में आएंगी बल्कि आप पढ़ी हुए को लंबे वक्त तक याद भी रख पाएंगे.

2. गुस्से से दूर रहें
गुस्सा इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी होती है. परीक्षाओं की तैयारी के समय गुस्से पर काबू रखें. जो भी बातें आपकी समझ में नहीं आ रही हो उसपर झल्ला कर परेशान न हों बल्कि किसी और वक्त में शांति के साथ उसपर सोचें.
3. पसंदीदा संगीत सुनें
यह सर्वमान्य तथ्य है कि संगीत शरीर को न सिर्फ सुकून देता है बल्कि आपको अधिक मेहनत के लिए भी प्रेरित करता है. ऐसे में पढ़ाई के बीच-बीच में अपना पसंदीदा संगीत सुनते रहें और माइंड को फ्रेश करते रहे.

4. पसंदीदा खाना खाएं
भोजन हमारे शरीर को न सिर्फ काम करने की ऊर्जा देता है बल्कि यह हमारी चेतना को भी तेज बनाने का काम करता है. इसलिए परीक्षा की तैयारी के दौरान अच्छे खाने से कदापि समझौता न करें.

5. टेंशन को दिमाग से निकाल दें

कर्म अच्छा हो अच्छे फल से कोई नहीं रोक सकता. अच्छी तैयारी के बाद भी अगर आपको कम मार्क्स की चिंता सता रही हो तो इस चिंता को दिमाग से बिल्कुल निकाल दें. इंसान को हमेशा वर्तमान के साथ जीना चाहिए.

1 Comments

Post a Comment
Previous Post Next Post